Joharlive Team

रांची। झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा…सत्‍ता वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी पहुंच गए हैं। पीएम मंगलवार को झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर एक बार फिर से झारखंड में बीजेपी की वापसी का दम भरने आए हें। खूंटी में पीएम के सभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। अपने चहेते मोदी को सुनने के लिए यहां दूर-दराज से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं।
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के फायदे ही फायदे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और राज्‍य की रघुवर सरकार ने मिलकर झारखंड को आगे बढ़ाया। झारखंड निर्माण के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्‍प को याद करते हुए कहा कि देश स्‍वाभिमान के साथ तभी आगे बढ़ेगा, जब झारखंड की जनता विकास और आगे बढ़ने के लिए भाजपा की सरकार चुनेगी। भाजपा के सभी प्रत्‍याशियों को आप सब मिलकर जिताएं। मैं प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि झारखंड की जनता राष्‍ट्रप्रेमी है, इस क्षेत्र में हर हाल में कमल खिलेगा। जिस तरह खूंटी से मुझे सांंसद बनाया, उसी तरह डबल इंजन की सरकार बनाने में अपनी भूमिका तय करें। भारत माता की जय के नारे के साथ अर्जुन मुंडा का संबोधन समाप्‍त हुआ।
प्रधानमंत्री की सभा में पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम एक बार फिर झारखंड में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह आपने भाजपा का साथ दिया, फिर एक बार भाजपा को उसी तरह से झारखंड में स्‍थापित करें। सीएम रघुवर दास के सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने हर हाथ को काम दिया। किसानों को सिंचाई, बीज सबकी चिंता हमने की है। एक बार फिर आह्वान करता हूं कि बिरसा की पवित्र धरती की सेवा करने का एक बार फिर भाजपा को मौका दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आते ही खूंटी के स्‍टेडियम में मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए। भाजपा कार्यकर्ता यहां पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। मैदान में हर तरफ कड़ी सुरक्षा की व्‍यवस्‍था की गई है। पीएम के साथ यहां सीएम रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।

Share.
Exit mobile version