Latehar : PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस उग्रवादी को बीते रविवार को लातेहार की मनिका पुलिस ने अरेस्ट किया। उसे मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बरवैया से दबोचा गया। लातेहार में अलग-अलग शख्सियतों और कंपनियों से लेवी मांगने, धमकी देने और बेखटके जहां-तहां गोली चलाने में विनोद परहिया माहिर है। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।
SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गुजरे कुछ दिनों से PLFI के उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया के मूवमेंट के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। इसी बीच बीते रविवार को इंफॉर्मेशन मिली कि विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना में देखा गया है। मिली सूचना पर SP ने मनिका थानेदार शशि कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की और हर हाल में उग्रवादी को दबोचने का टास्क दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया और रेड मारकर उग्रवादी विनोद परहिया को धर दबोचा। पुलिस कप्तान ने बताया कि विनोद परहिया की तलाश पुलिस कई सालों से कर रही थी। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में कुल आठ मामले दर्ज हैं। उसे दबोचने में मनिका थानेदार शशि कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार और एएसआई रणधीर कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
Also Read : तनिष्क शोरूम में लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो जख्मी
Also Read : साहिबगंज में ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौ’त कई घायल
Also Read : …और अचानक समीक्षा करने रांची SSP कार्यालय पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता
Also Read : विशेष बच्चों के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द करें शिक्षकों की नियुक्ति : SC
Also Read : CM हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा से अबतक बची 94 लोगों की जान, रूट और रेट के बारे में जानें डिटेल्स