बिहार: बिहार के शहर भागलपुर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है शहर में जल्द ही सिटी बस सेवा शुरू होने वाली है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले फेज में पिंक बसें चलेंगी, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होंगी। इसके बाद मई महीने से दूसरे फेज में अन्य सिटी बस सेवा शुरू होगी।
पिंक बसों का परिचालन शहरी क्षेत्र में 20 से 25 किलोमीटर के अंदर किया जाएगा। ये बसें सुबह 6:00 बजे से रात के 9:00 तक चलेंगी। इसमें 22 सीटें होंगी और ये सीएनजी से चलेंगी।
सिटी बस सेवा शुरू करने के पीछे का मकसद शहर को जाम से मुक्त करना है। इसके लिए परिवहन निगम की टीम जिला अधिकारी से मुलाकात करेगी और आरटीए सेक्रेटरी, यातायात विभाग से मिलकर एक बेहतर रूट प्लान तैयार करेगी।
महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, पिंक बसों में ड्राइवर, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ समेत अन्य सभी पदों पर महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगे होंगे। आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी।
भागलपुर परिवहन प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन और रेलवाय प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंक बस अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक भागलपुर पहुंचने की संभावना है।
Read also: स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, बिहार में अगले 1 साल में बनेंगे 1500 अस्पताल…
Read also:बिहार विस : राष्ट्रगान विवाद पर हंगामा, विपक्ष ने CM से इस्तीफे की मांग की
Read also: बिहार दिवस पर रांची में होगा “स्नेह मिलन”, राजभूषण निषाद होंगे मुख्य अतिथि
Read also:मूसलाधार बारिश के बाद झारखंड के कई जिलों का गिरा तापमान
Read also:झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश, 16 जिलों में आंधी और ठनका का अलर्ट