Ranchi : झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से रहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम साफ होते ही झारखंड का तापमान चढ़ने लगा है। लोगों को तपिश भरी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह गर्म रहने वाला है। 28 मार्च से 31 मार्च तक आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 खूंटी में रहा
वहीं, इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया।
तपिश भरी धूप से परेशान हो रहे लोग
राज्य के हर हिस्से में गुरुवार को अच्छी-खासी गर्मी महसूस की गई। लोग अब सड़क पर छाता के सहारे धूप से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं, गन्ने का जूस और सत्तू की दुकान पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
36 डिग्री के पार चला गया है अधिकतम तापमान
अभी राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 36 डिग्री के पार जा चुका है। देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, बोकारो और हजारीबाग ऐसे जिले हैं, जहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब है। वहीं, शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
Also Read : अनिल टाइगर की ह’त्या का राज खोलेगा संतु, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ
Also Read : प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’…
Also Read : CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड
Also Read : अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल