पलामू। पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें जितेंद्र कुमार पासवान, आलोक कुमार यादव, लव कुश पासवान और मोहित कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

एसपी चंदन सिन्हा के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित बिहार के औरंगाबाद जिले के हैं। पुलिस ने चोरी की 9 विभिन्न कम्पनियों की बाइक को बरामद किया है। आरोपित बाइक चोरी कर उसे पड़ोसी राज्यों में 6 से 10 हज़ार तक में बिक्री करते थे।