Pakur: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक निसत आलम ने 18 फरवरी 2025 मंगलवार को पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और अस्पताल की आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। विधायक ने उपस्थित डॉक्टर और प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इसके बाद, विधायक निसत आलम ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में दो एंबुलेंस का उद्घाटन किया, जो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विधायक निधि से प्रदान किए गए थे। उन्होंने पाकुड़ स्थित डीडीएच में अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का भी उद्घाटन किया और कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी होगी।
विधायक ने पंचायत हीरानंदनपुर, भवानीपुर फारसा के विभिन्न गांवों का दौरा भी किया और जनसमस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान, विधायक ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका सहयोग ही इस मुकाम पर पहुंचने का कारण है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हैं।
मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, शाहीन परवेज, रामविलास महतो, ओबीसी अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, मुखिया प्रतिनिधि सेलिम हुसैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read also: टेक्निकल छात्र संघ ने झारखंड सरकार का जताया आभार… जानें क्यों
Read also:झारखंड कैबिनेट @ 18 FEB 2025 : किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानिये
Read also:झारखंड में गुटखा-पान मसाला पूरी तरह से बैन, विभाग ने जारी किया आदेश
Read also:झारखंड ऊर्जा विकास निगम पर अजय राय का गंभीर इल्जाम… देखें क्या
Read also:झारखंड के CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बढ़ी दाखिले की तारीख, जल्द कर दें अप्लाई