रांची : झारखंड में छठे चरण के तहत 4 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. जमशेदपुर के मतदाताओं ने 66.92 फीसदी वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में सबसे ज्यादा भागीदारी निभाई, जबकि रांची लोकसभा सीट के मतदाताओं ने सबसे कम उत्साह दिखाया. यह चिंता का विषय है कि 4 लोकसभा सीट के अंदर आने वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों में से 7 विधानसभा सीट पर 60 फीसदी से कम वोटिंग हुई, जबकि यह खुशी की बात है कि 8 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए. लोकतंत्र के महापर्व में रांची लोकसभा सीट के अंदर आने वाले रांची विधानसभा सीट पर सिर्फ 54.90 फीसदी वोटिंग हुई. छठे चरण में भी राज्य के ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं ने लोकतंत्र पर अधिक आस्था दिखाई, जबकि शहरी क्षेत्र के मतादाताओं में वोटिंग के प्रति कम उत्साह दिखा.

जमशेदपुर के तीन विस सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है, वहीं गिरिडीह के 1, जमशेदपुर के 3 और रांची के विधानसभा सीट पर 70 फीसदी से अधिक वोट पड़े.

70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग वाले विधानसभा

चंदनकियारी- 72.98%

निरसा- 70.73%

सिंदरी- 72.57%

टुंडी- 70.99%

बहरागोड़ा- 77.24%

घाटशिला- 73.10%

पोटका- 73.12%

ईचागढ़- 76.55%

गिरिडीह के सभी विधानसभा सीटों पर 60% से अधिक वोटिंग

धनबाद लोकसभा सीट के तीन विधानसभा सीटों पर 50 फीसदी से कम वोट पड़े, जबकि जमशेदपुर एवं रांची के 2 विधानसभा सीटों पर 60% से कम वोटिंग हुई. गिरिडीह के किसी विधानसभा सीट पर 60 फीसदी से कम वोटिंग नहीं हुई.

60 फीसदी से कम वोटिंग वाले विधानसभा

बोकारो- 52.86%

धनबाद- 56.49%

झरिया- 55.86%

जमशेदपुर इस्ट- 57.66%

जमशेदपुर वेस्ट- 57.10%

हटिया- 56.00%

रांची- 54.90%

इसे भी पढ़ें: नामकुम से तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, 90 हजार कैश और 200 ग्राम अफीम बरामद

 

 

Share.
Exit mobile version