Patna : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। सभी के सभी जूनियर डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गये हैं। OPD सेवाएं बंद कर दी गयी है, जिस चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। हड़ताल पर गये जूनियर डॉक्टर्स को कहना है कि 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स का इळ्जाम है कि अल्टीमेटम देने के बावजूद स्टाइपेंड को लेकर PMCH प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेगा। इस मामले कोई हिला-डुला तक नहीं। अब हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स ने मीडिया को बताया कि हम लोग यहां के इंटर्न स्टूडेंट्स हैं। 4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। कई बार अथॉरिटी को इस बारे में नोटिस भी भेजा है। हम लोग मेडिकल स्टूडेंट्स है। हमारी पढ़ाई काफी लंबी समय तक चलती है। जूनियर डॉक्टर्स ने कहा कि समय पर पैसा नहीं मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। घर से बार-बार मांगना अच्छा नहीं लगता है। स्टाइपेंड अगर समय पर मिलेगा तो काफी सहूलियत होगी। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा।
Also Read : बिहार के 17वें विधानसभा का अंतिम बजट सत्र शुरू, गवर्नर बोले… देखें क्या
Also Read : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी, शाम 5 बजे तक दे सकेंगे वोट
Also Read : दो ह’त्या का आरोपी “टकला” की संदिग्ध अवस्था में मिली बॉडी, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : हमारी सरकार की यह शुरूआत है, विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM
Also Read : कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या
Also Read : आर्मी का फर्जी चीफ इंजीनियर बन बेचता था नौकरी, मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट
Also Read : महाकुंभ में बने 3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिखे आस्था के महापर्व के कई अद्भुत रंग