Koderma : कोडरमा जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। इस घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है। हादसा जयनगर थाना क्षेत्र में तेतरोन पंचायत के ग्राम पांडु में हुआ है। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आरही दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी।
मृत व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना अन्तर्गत ग्राम महुआटांड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ( 45) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सुबह की है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने ससुराल मरकच्चो से घर आ रहा था। इस दौरान पांडु के समीप कोडरमा की ओर से अपाची (जेएच 12 एस 9687) से तेज रफ्तार से आ रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। अपाची पर सवार चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मृतक को पत्नी सहित तीन पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बबलू कुमार, परसाबाद पिकेट प्रभारी अरविंद हांसदा , एसआइ नरहरि सिंह मुंडा कई पुलिस जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद परिजन सड़क से शव को उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार : बाबूलाल
Also Read : हजारीबाग का पदमा ओपी बनेगा थाना, देवघर हवाई अड्डा के पास खुलेगा ओपी