रांची : रांची में रविवार को दो हादसे हुए। पहला बुंडू और दूसरा बेड़ो में। इसमें एक की मौत हो गई है जबक 4 लोग घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर किया गया है।
पहला हादसा गुर-शिष्य के साथ, शिष्य की मौत
पहला हादसा बुंडू थाना क्षेत्र के रांची-टाटा राजमार्ग स्थित तुंजु गांव के समीप हुई। यहां ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इसमें बुंडू निवासी 30 वर्षीय गौरव मुखर्जी उर्फ विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विक्की के साथ तमाड़ इंटर कॉलेज सालगाडीह के प्राध्यापक रंजीत मोदक घायल हो गए हैं। दोनों तमाड़ इंटर कॉलेज में चल रहे विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण करने जा रहे थे। बुंडू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है।
दूसरा हादसा- बेड़ो में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
बेड़ो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप रांची गुमला मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार लोयो कटीई टोली मांडर निवासी दंपति 36 वर्षीय सुका मिंज, 30 वर्षीय सुमि मिंज व भतीजी 12 वर्षीय सोनम कच्छप पिता धवा उरांव गिरकर घायल हो गए।
उसे जरिया गांव निवासी अनमोल लकड़ा ने अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें RIMS रेफर कर दिया गया है।