Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग जख्मी हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-बरहेट मुख्य सड़क के तेलो गांव के पास ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर से हुआ। बाइक सवार तीन युवक बिना हेलमेट पहने ही मेला घूमकर घर आ रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान फुलभंगा निवासी 26 वर्षीय प्रेमचंद्र मुर्मू के रूप में की गई। हादसे में प्रेमचंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार गंगाराम सोरेन और सिमोन हांसदा गंभीर रूप से घायल हैं।
आमने-सामने टक्कर से हुई घटना
तीनों मंगरूटीकर से मेला देखकर अपने घर फुलभंगा जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो सवार टोक बास्को मिर्जाचौकी निवासी संगीता पहाड़िन (14), रूबी पहाड़िन व बोढ़बांध (बरहेट) निवासी 2 वर्षीय बच्ची पार्वती कुमारी और तीनपहाड़ जा रही अरगोड़ी निवासी शिला पहाड़िन (30) और शेफाली पहाड़िन घायल हो गयीं। घटना के बाद सभी घायलों को बोरियो समुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर विनोद कुमार ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सिमोन हांसदा का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया। घटना कि सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Also Read :बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूट, जांच में जुटी पुलिस
Also Read :लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, दो की मौ’त कई घायल
Also Read :झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Also Read :जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 10 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :भाजपा के लिए काम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई : के राजू
Also Read :IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final में भारत की शानदार जीत