रांची : आज विश्व जनसंख्या दिवस है। इसको लेकर राजधानी रांची में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ सचिव एके सिंह शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्य रूप से बढ़ती जनसंख्या पर फोकस करते हुए इसे कैसे नियंत्रित किया जाए इस पर जोर दिया।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ हो गई है। बढ़ती जनसंख्या आज गंभीर समस्या बनती जा रही है। बेटों की चाहत में भ्रूण हत्या की जा रही है। पुरुष और महिला के बीच असमानता अधिक हो गई है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य भर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे डॉक्टरों और एएनएम को मंत्री बन्ना गुप्ता ने सम्मानित किया। मंत्री ने 9 दंपतियों को सांकेतिक रूप से कीट प्रदान किया, ताकि लोग जनसंख्या नियंत्रण के नियमों का पालन कर सके।

Share.
Exit mobile version