Johar live desk: भारत के इतिहास की दृष्टि से 24 मार्च की तारीख काफी बड़ी है, क्योंकि 5 साल पहले आज ही के दिन 24 मार्च 2020 रात 8 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। पूरा भारत मानो थम सा गया था।
कोरोना वायरस का पहला केस दुनिया के सामने 31 दिसंबर 2019 को आया था, जब चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में अज्ञात कारण वाले निमोनिया के मामलों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद जनवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ इमरजेंसी के रूप में घोषित किया।
भारत में लॉकडाउन की शुरुआत कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए पीएम मोदी ने 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया। इसके बाद 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की।
कोरोना लॉकडाउन के दौरान भारत में कई चीजें बंद रहीं:
यातायात और परिवहन: अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें, बस ट्रेन सभी सेवाएं ठप पड़ गई थीं।
मॉल और दुकानें: जरूरी चीजों को छोड़कर मॉल और दुकाने सभी बंद थीं।
उत्पादन और निर्माण: फैक्ट्रियां बंद होने के कारण बड़े स्तर पर लोगों का रोजगार गया।
शैक्षिक संस्थान: स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षिक संस्थान पूरी तरह से बंद थे। ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया गया।
मनोरंजन जगत: सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया।
शादी समारोह, धार्मिक समारोह आदि पर रोक लग गई।
कोरोना महामारी के दौरान भारत में करीब 68 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। इसके बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई और धीरे-धीरे सभी चीजें सामान्य होने लगीं।
Read also: वित्तीय वर्ष 2024-25 का इस दिन होगा लास्ट वर्किंग डे, निदेशक ने दिये निर्देश
Read alsoबिहार के राहुल बने भारतीय कराटे टीम के हेड कोच