रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष राज्य सरकार को विधि- व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर घेरने के लिए तैयार है। वहीं, सत्तापक्ष भी पलटवार के लिए तैयार है। मानसून सत्र के दूसरे दिन नियोजन नीति व रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक मोर्चा खोलेंगे। अंदर और बाहर सरकार को घेरेंगे। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनायी है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त तक चलेगा।

झारखंड के युवाओं को ठग रही सरकार- विरंची नारायण

भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि सरकार झारखंड के युवाओं को ठग रही है। इनको झु नझुना थमाया जा रहा है। सरकार ने 1932 खतियान के आधार पर नियोजन देने की बात कही थी, लेकिन अब धोखा दिया जा रहा है। सदन के अंदर सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वह किस नीति के आधार पर नियुक्ति कर रही है। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को जानने का हक है। मुख्यमंत्री से हम जवाब मांगेगे। सरकार मुद्दों से भाग नहीं सकती है। मुख्य सचेतक ने कहा कि हम सदन को बाधित करना नहीं चाहते हैं, लेकिन सरकार को जवाब देना होगा।

Share.
Exit mobile version