Joharlive Team

रांची/मेदिनीनगर। पलामू में गैंगवार अब शुरू हो गयी है। पुलिस एक तरह कुख्यात कुणाल सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। वहीं, दूसरे दिन कुणाल हत्याकांड का आरोपी डब्लू सिंह का गुर्गा बाबू बक्शी की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना सदर थानाक्षेत्र के मटपुरही में घटी है। उसके सिर में सटाकर एक गोली मारा गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने बताया कि बाबू बक्शी का मर्डर जमुने पंचायत के उपमुखिया पति शंकर राम और विष्णु राम ने किया है। शंकर व विष्णु दोनों भाई हैं। शंकर के साथ बाबु बक्शी का विवाद चल रहा था। दोनों ही बीड़ी पत्ता का कारोबार करते थे। बताया जाता है कि बाबू बक्शी शाम करीब पांच बजे शंकर राम के घर गया था। जंहा दोनों में कहासुनी हुई। फिर मारपीट होने लगा। खुद को कमजोर पड़ता देख मृतक बाबू वंहा बाइक से भागने लगा। उपमुखिया पति ने बाइक से पीछा कर उसे गोली मार दिया। शंकर राम और बाबू बक्शी में काफी पहले से विवाद चल रहा था। शंकर राम ने बाबु को फंसाने के लिए 19 मई को खुद पर गोली चलने की बात कही थी। जो पुलिस अनुसन्धान में झूठ निकला।बाबु बक्शी आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह डब्लू सिंह गिरोह के राजू तिर्की का खास था। हत्या समेत कई आपराधिक घटनाओं को उसने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई भाग निकले। पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच में लाया गया है।

Share.
Exit mobile version