रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हो गई. सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 से सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया. बता दें कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27  प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी.

सकुशल वापसी पर जताया सीएम का आभार

सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया है. इस दौरान सभी श्रमिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं. लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो,4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं.

Share.
Exit mobile version