JoharLive Team

हजारीबाग। बिहार प्रदेश के पाटलीपुत्र से भाजपा सांसद सह झारखंड के गोड्डा चुनाव प्रभारी रामकृपाल यादव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अपने दो दिवसीय हजारीबाग और कोडरमा जिले के दौरे के क्रम मंगलवार को स्थानीय झंडा चौक स्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताई की जन- जन तक इसकी पहुंच है। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास के नए रास्ते पर अग्रसर है। झारखंड का संयुक्त बिहार से बंटवारे का कारण भी यही था कि झारखंड का समुचित विकास हो सके। उन्होंने हजारीबाग से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए कहा कि पहले कि हजारीबाग और आज के हजारीबाग में परिवर्तन साफ दिखता है। विगत 5 वर्षों में बतौर विधायक मनीष जायसवाल की लोकप्रियता का कारण पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता के बीच रहकर उनकी सेवा में तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि जनता जन सेवा के आधार पर उन्हें पुनः रिकॉर्ड मतों से जीताकर विधानसभा भेजेगी और झारखंड में भाजपा को सशक्त करेगी।

Share.
Exit mobile version