Ranchi : DC मंजूनाथ भजंत्री और DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रामनवमी पर्व रांची जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुद DC मंजूनाथ भजंत्री और DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर बनाए गए जिला प्रशासन के मंच से गुजरने वाले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान AMD लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वरनाथ आलोक, सदर SDM उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी राजकुमार मेहता एवं अन्य पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही जिला प्रशासन की पूरी टीम ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भारी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल लगे रहे। दंडाधिकारी स्वयं जुलुस को सुगमता पूर्वक तपोवन मंदिर की ओर ले जा रहे थे।
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
रामनवमी पर्व रांची जिला में धूमधाम के साथ मनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गयी।
Also Read : बिजली विभाग की लापरवाही! दो बच्चों की मौ’त
Also Read : वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी RJD
Also Read : रामनवमी पर हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’… देखें वीडियो
Also Read : बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस दिन दिखाएंगे PM हरी झंडी
Also Read : ‘प्रणाम चाचा’ बोला और कर दी सवा करोड़ की सेंधमारी
Also Read : वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, कानून का नाम भी बदला
Also Read : SRH vs GT : आज हैदराबाद का सामना गुजरात से, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा, कब से कब तक… जानिए
Also Read : झारखंड में कल तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज का WEATHER UPDATE