Joharlive Desk

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमितों की संख्या में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इस दौरान 708 लोगों ने इस खतरनाक वायरस से अपनी जान गंवाई है। वहीं, देश में अब तक कुल 14,35,453 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 9,17,568 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,85,114 है। साथ ही इस वायरस से अब तक 32,771 लोगों की मौत हुई है। 

भारत सरकार ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 63.92 फीसदी हो गई है। देश में रिकवरी रेट/मृत्यु का अनुपात 96.55%/3.45% है। 

सिक्किम सरकार ने कोरोना संक्रमण से राज्य में पहली मौत के बाद लॉकडाउन को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव एससी गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि रविवार को एक 74 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के मामले 499 तक पहुंच गए हैं।

Share.
Exit mobile version