रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार (14 अक्टूबर) को मुंबई में नए झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे. यह शिलान्यास 14 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में ऑनलाइन आयोजित होगा.

दिल्ली के बाद अब मुंबई में

झारखंड भवन देश की आर्थिक राजधानी में बनने वाला दूसरा झारखंड भवन होगा, जो दिल्ली के बाद मुंबई में बनाया जाएगा. यह भवन नवी मुंबई के सेक्टर 30 ए, वाशी में बनेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों होने वाले झारखंड भवन का शिलान्यास कार्यक्रम 11.05 बजे शिड्यूल किया गया है.

मुंबई में मजबूत होगी झारखंड की पहचान

इस समारोह में मंत्री रामेश्वर उरांव और मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित रहेंगे. झारखंड भवन का निर्माण राज्य के विकास और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे मुंबई में झारखंड की पहचान और मजबूत होगी.

Also Read: ईडी की रेड रांची में कई जगहों पर, मामला ईडी के नाम पर करोड़ों की वसूली का

Share.
Exit mobile version