• स्मार्ट सिटी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 310 बेड के हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे

रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य शहरों के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों से अपोलो हॉस्पिटल्स का रांची में एक नया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल खुलने जा रहा है. यह शिलान्यास आज, 7 अक्टूबर 2024 को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में होगा.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

इस 310 बेड के अस्पताल में हृदय देखभाल, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य और बाल चिकित्सा जैसी विशेषताएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल में 50 से अधिक नैदानिक विशेषताएं, जैसे गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स, और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

अस्पताल की विशेषताएं

  1. 2.75 एकड़ जमीन पर बनेगा.
  2. रांची नगर निगम ने इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया है.
  3. अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर, और आईसीयू सहित.
  4. 24 घंटे आपातकालीन सेवा.
  5. मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा.
  6. रांची और आसपास की 22 लाख जनसंख्या को सेवा मिलेगी.

Also Read: ईडी की चार्जशीट में नहीं आएगा नाम बताकर वसूल लिये 7 करोड़, रांची पुलिस कर रही मामले की जांच

Share.
Exit mobile version