Palamu : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग का एक शातिर गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पलामू के मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र से दबोचा गया है। उसका नाम हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी बताया गया। उसके पास से पुलिस ने एक एटीएम कार्ड, अलग-अलग नाम के आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार हरि तिवारी के खिलाफ पुलिस फाइल में करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2012 से हरि तिवारी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस बात का खुलासा मेदिनीनगर SDPO मणिभूषण प्रसाद ने किया।
SDPO ने मीडिया को बताया कि मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इस शातिर गुर्गा को दबोचा गया है। SDPO ने बताया कि बीते 12 जनवरी 2025 में मेदिनीनगर के बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में केके मेमोरियल के बगल में अर्द्धनिर्मित मकान में अपराध की योजना बनाते छह अपराधी पकड़े गए थे। सभी अपराधियों को हरि तिवारी ने एकजुट किया था और आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। इस कांड में हरि तिवारी फरार चल रहा था। उस वक्त धराये अपराधियों के पास से 02 लोडेड पिस्टल और 10 राउंड जिन्दा गोली के अलावे अन्य सामान बरामद हुआ था। इसी मामले में पुलिस हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र कुमार तिवारी को खोजड रही थी।
Also Read : न्यूयॉर्क में याद किये गये बाबा साहेब, अब यहां भी मनाया जायेगा अंबेडकर दिवस
Also Read : महागठबंधन के बड़े नेताओं का पटना में होगा जुटान, कब और क्यों… जानिये
Also Read : दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Also Read : दुमका SP ने 6 ASI सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Also Read : दुमका में नक्सलियों की पोस्टरबाजी, अंजाम भुगतने की धमकी
Also Read : लाभुकों के खाते में भेज दी गयी है AAY की किस्त, बनाएं अपना आवास : DC
Also Read : हजारीबाग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद आगजनी, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Also Read : IPL 2025 : लखनऊ में भिड़ेंगी LSG और CSK, चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला!
Also Read : रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर को दबोचा, दो स्वर्ण व्यवसायी भी गिरफ्तार