Ranchi : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। साथ ही कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पेपर लीक गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की जा रही है। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने साफ कर दिया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मैट्रिक पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। DGP अनुराग गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक के तार कोडरमा से जुड़े पाए गए हैं और कोडरमा से ही कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, इस पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। बरामद डिजिटल डिवाइस से कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। DGP अनुराग ने कहा कि जांच के दौरान झारखंड पुलिस को एक नई बात पता चल रही है कि कुछ लोग इंटरनेट और यूट्यूब पर पुराने प्रश्नपत्र अपलोड कर अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी राज्य के मासूम बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो झारखंड पुलिस उसे सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि इस पेपर लीक के नेक्सस में शामिल किसी भी अधिकारी, शिक्षक और छात्र को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार मामले पर कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है।
Also Read : हजारीबाग में थाना के सामने की दुकान में चोरी
Also Read : PM मोदी का नारी शक्ति को अनोखा सम्मान, महिलाओं के लिये करेंगे ये…
Also Read : India’s Got Latent शो बंद होने के बाद समय रैना ने शुरू किया STREET SINGING!
Also Read : खनन पट्टा रजिस्ट्री मामले में जिला अवर निबंधक पर बैठी जांच, होगी कार्रवाई
Also Read : हेडफोन लगा गाना सुनना प्रवीण के लिए बन गया काल… जानें कैसे