Joharlive Desk

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 प्रतिशत पर अभी भी बरकरार है। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद आरबीआई ने शुक्रवार को ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। साथ ही MSF और बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही 4.25% है। RBI ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ रेट 10.5% रहने का अनुमान जताया है। जबकि, आर्थिक सर्वे में इसे 11% रहने का अनुमान जताया गया था। वहीं इस वित्त वर्ष GDP में 7.7% गिरावट का अनुमान जताया गया है।

Share.
Exit mobile version