रांची: राज्यपाल के प्रधान सचिव झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित नितीन मदन कुलकर्णी को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित करने वाले आदेश को विलोपित किया जाता है. वे पूर्ववत राज्यपाल के प्रधान सचिव झारखण्ड रांची के पद पर बने रहेंगे. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत डॉ अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. वहीं सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित अबुबक्कर सिद्दीख पी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसके अलावा सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग झारखण्ड के पद पर पदस्थापित श्रीमती विप्रा भाल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, राँची तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि०, राँची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक राज्यपाल के प्रधान सचिव झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित करने वाले आदेश को विलोपित किया जाता है. श्रीमती भाल पूर्ववत सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि रांची) के पद पर बनी रहेंगी. 
Share.
Exit mobile version