रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित झीलरुंआ स्कूल मैदान में भाजपा के पूर्व विधायक पर हुए हमले से संबंधित मामले की जांच एनआईए करेगी। इसी वर्ष 4 जनवरी की शाम को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हुआ था। इस केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेकओवर कर लिया है। घटना को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाने में 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसे टेकओवर करते हुए एनआइए की रांची शाखा में आरसी-03/2022 में एक केस दर्ज किया है। केस में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित नौ संदिग्धों को आरोपित बनाया गया था। केस के अनुसंधानकर्ता एनआइए की रांची शाखा के इंस्पेक्टर सचिता नंद को बनाया गया है।

बता दें कि प. सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से 60 किमी दूर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुआं में 4 जनवरी की शाम हुए नक्सली हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुणचरण नायक बाल-बाल बच गये थे। घटना में उनके दो बॉडीगार्ड शहीद हो गए थे। शहीदों में शंकर नायक व ठाकुर हेम्ब्रम शामिल हैं। एक बॉडीगार्ड जो घटना में पूर्व विधायक के साथ घाटशिला निवासी राम कुमार टुडू बच निकला था। हत्या से पूर्व नक्सलियों ने तीनों बॉडीगार्ड की बंदूक के बट से पिटाई की और उनके हथियार लूटकर चलते बने थे। वारदात गुरुचरण के घर से महज दो किमी पर हुई थी। झीलरुआं मैदान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनियां स्थित आवास से महज दो किमी दूर है।