रांची। मांडर विधानसभा उप चुनाव से निर्वाचित हुई शिल्पी नेहा तिर्की चार जुलाई को विधानसभा सदस्य की सदस्यता लेंगी। उन्हें विधानसभा भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी के रूप में मांडर विधानसभा उप चुनाव में निर्वाचित हुई हैं।
उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को सीधे मुकाबले में 23570 मतों से पराजित किया था। यह सीट मार्च 2022 के अंतिम सप्ताह में विधायक रहे बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होने पर खाली हो गयी थी। सीबीआइ की विशेष अदालत ने बंधु तिर्की पर आय से अधिक मामले में 3 साल की सजा और तीन लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनायी थी।