Johar live desk: वास्तु शास्त्र में घर की सजावट और व्यवस्था के साथ-साथ कुछ खास बातों का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इनमें से एक महत्वपूर्ण बात यह है कि घर में कुछ चीजें कभी भी खाली नहीं रहनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है और जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं।
आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी चीजें कभी भी खाली नहीं रखनी चाहिए और इनके पीछे की क्या वजह है।
पूजा स्थल का जल पात्र
हिंदू घरों में पूजा स्थल पर जल का पात्र रखा जाता है। माना जाता है कि इस जल के कलश में देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए जल के इस पात्र को कभी भी खाली नहीं करना चाहिए। खाली करते हैं तो तुरंत शुद्ध जल से इसे फिर भर देना चाहिए। अगर आप इसे खाली रखते हैं, तो देवी देवताओं की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है।
बाल्टी
वास्तु के अनुसार बाथरूम में रखी बाल्टी को भी खाली नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से नकारात्मकता आपके घर परिवार में आ सकती है। इसमें हमेशा आपको पानी रखना चाहिए। माना जाता है कि, अगर आप खाली पानी की बाल्टी को देखकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। वहीं वास्तु में बताया गया है कि बाल्टी का रंग नीला या आसमानी होना चाहिए। इन बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो लाभ आपको प्राप्त होता है।
अन्न के पात्र
किचन में अन्न के कई पात्र होते हैं जैसे- चावल, आटा, दाल के। इन पात्रों को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। अन्न का भंडार अगर खाली रहता है तो जीवन में आपका विकास बाधित हो सकता है। वहीं धन का भंडार भरा रहने से सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है और जीवन में सफलता की सीढ़ियां आप चढ़ते हैं।
तिजोरी
वास्तु के अनुसार तिजोरी को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। धन के भंडार का खाली होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण माता लक्ष्मी आप से नाखुश हो सकती हैं। इसलिए कम मात्रा में ही सही लेकिन धन तिजोरी में अवश्य रखें। तिजोरी में धन बना रहता है तो आपको भी आर्थिक लाभ समय-समय पर मिलता है।
इन सुझावों का पालन करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Read also: 77वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में याद किए गये ‘बापू’