Johar live desk: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह फिल्म है सूक्ष्मदर्शिनी जो एक ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर है। इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दबे पांव दस्तक दी थी और अब बस इसी का जलवा है।
सूक्ष्मदर्शिनी की कहानी प्रियदर्शिनी उर्फ प्रिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति एंटनी और उसकी बहन कानी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही होती है। प्रिया की पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से भी अच्छी दोस्ती होती है, लेकिन प्रिया की जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है जब उसकी हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले ग्रेस बेकर्स का मालिक मैनुअल अपनी बूढ़ी मां के साथ आ जाता है और फिर कहानी मे आता है ट्वीस्ट जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
फिल्म मे कलाकार कौन हैं?
इस फिल्म में बेसिल जोसेफ और नजरिया नाजिम फहाद जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 22 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी, जिसने कम समय में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14 करोड़ के बजट वाली सूक्ष्मदर्शिनी ने दुनियाभर में 54.36 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने भारत में 27.92 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 54.36 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें 22.25 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन भी शामिल है।
सूक्ष्मदर्शिनी फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।सूक्ष्मदर्शिनी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को इसकी अनोखी कहानी, अच्छे अभिनय और रोमांचक ट्विस्ट के लिए प्रशंसा मिली है।
Read also: झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नया RATE
Read also: झारखंड में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना, येलो अलर्ट जारी