Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा के बाबूडीह क्षेत्र में नदी में डूबने के बाद सूरज शांडिल का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय युवकों ने खुद ही नदी से शव को निकाला। परिजनों का यह आरोप है कि पुलिस और विधायक पूर्णिमा साहू ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन और लोग प्रशासन की निष्क्रियता से आहत हैं।
22 अप्रैल को सूरज शांडिल, निखिल महानंद मुखी और सूरज मछुआ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे। निखिल और सूरज शांडिल डूब गए, जबकि सूरज मछुआ किसी तरह बच गया। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दिन तक कोई टीम नहीं आई। स्थानीय गोताखोर भी शव तलाशने में असफल रहे।
तीसरे दिन सूरज का शव 400 मीटर दूर लाल भट्ठा काला पत्थर इलाके के पास परिजनों ने खोज लिया। इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है, खासकर विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति, जिन्होंने कोई मदद नहीं की। आक्रोशित लोगों ने आगामी चुनाव में वोट नहीं देने का फैसला लिया है। परिजनों का कहना है कि यदि प्रशासन सक्रिय होता, तो शायद सूरज की जान बच सकती थी।
Also Read : BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा कल से, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Also Read : बोकारो में तैनात जामताड़ा के CISF जवान की बंगाल में हत्या, एक संदिग्ध धराया
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : CCS बैठक में प्रधानमंत्री ने लिए कई अहम फैसले… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत
Also Read : व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें : डॉक्टर डीडी भंडारी
Also Read : एक्ट्रेस के सौतेले भाई ने जीजा के लिए कह दी बड़ी बात, कहा: कपूर कौन है?…
Also Read : SSP ने की क्राइम मीटिंग, तमाम DSP और थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश