रांची। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रांची एयरपोर्ट पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भव्य और पारांपारिक तरीके से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।
बता दें, रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में भी सांसदों-विधायकों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसको लेकर बीजेपी, आजसू और राजग गंठबंधन दल के विधायकों का पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। द्रौपदी मुर्मू यहां एनडीए की ओर से आयोजित बैठक में सांसदों-विधायकों को संबोधित कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।