Joharlive Team

रांची/चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। यह उपलब्धि सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। नक्सलियों के खिलाफ शुरू अभियान में 40 आईईडी बरामद किया गया। यह आईईडी सड़कों पर पुलिस जवानों को उड़ाने के लिए लगाए गए थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुईड़ा से हाथीबुरू जाने वाले रास्ते में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। चलाए जा रहे अभियान में झारखण्ड पुलिस के साथ सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान भी शामिल है। शुक्रवार को पुलिस जब सर्च अभियान में निकली तो 40 आईईडी मिले। संयुक्त अभियान जारी है। कुईड़ा से हाथीबुरू जाने वाले रास्ते में पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से 40 आइइडी बम सीरीज में नक्सलियों ने लगाये थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

Share.
Exit mobile version