Chhatishgarh : जंगल में घुसे जांबाजों ने दो नक्सलियों ने मार गिराया है। मारे गये नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिये गये हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को भोर में सुरक्षाबलों के जवान जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। जैसे ही जवानों ने जंगल में कमद रखा, अंदर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों को भी फायरिंग करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलियां चल रही थी।
मामले में सुकमा के पुलिस कप्तान किरण चौहान ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार को शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 67 सुकमा समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए।
Also Read : DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
Also Read : DGP ने मैट्रिक पेपर लीक मामले में आला अधिकारियों संग की बैठक, क्या दिये निर्देश… जानिये
Also Read : CM नीतीश कुमार के 74वें जन्मदिन पर PM मोदी और CM हेमंत सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई
Also Read : नक्सलियों के बड़े हमले की साजिश नाकाम, 15 किलो का शक्तिशाली बम बरामद
Also Read : Jharkhand Polytechnic प्रवेश परीक्षा के लिए इस दिन से होगा आवेदन, नोटिफिकेशन जारी
Also Read : बिहार के छपरा में डबल म’र्डर से हड़कंप, दो लड़कों को किया छलनी
Also Read : राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : CM हेमंत सोरेन