Joharlive Team

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से कोरोना का दूसरा पॉजिटिव मरीज मिलने से पूरा महकमा एक बार फिर सकते में आ गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला डायलिसिस पर है, उसे तत्काल रिम्स भेजा जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर एडीएम लॉ एंड आर्डर अखलेश कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर बताया कि हिंदपीढ़ी इलाके के नाला रोड को सील कर दिया गया है।

पीड़ित को इलाज के लिए के खेलगांव स्थित कोविड-19 क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। रांची डीसी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 54 साल की महिला है और उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।
झारखंड में भी कोरोना अब तेजी से पांव पसारते जा रहा है, जो खतरे की घंटी है. चौथा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पूरा प्रशासनिक महकमा रेस हो गया।

Share.
Exit mobile version