रांची : अरगोड़ा थाने की पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में धनबाद के नागपुरी गायक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सगीर खान है। वह धनबाद का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र के साथ एक प्रोग्राम करने के लिए धनबाद गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गायक सगीर के साथ हुई।

जान पहचान के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर गया। इसके बाद बीते 11 अप्रैल को पीड़िता अरगोड़ा थाना पहुंची। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share.
Exit mobile version