Joharlive Desk

रांची। हथियार सप्लाई से नागालैंड के आतंकवादियों से प्राप्त पैसा रांची के दो बैंकों में जमा होता है। एक बैंक रांची के चर्च रोड में है। जबकि, दूसरा बैंक सर्कुलर रोड में। यह राशि (एनएससीएन आईएम) आतंकवादी संगठन के कैप्टन नीनखान सांगतम उर्फ अखान सांगतम के खाते में जमा करता था। नीनखान सांगतम का रांची के दोनों बैंकों में खाता है। नीनखान नागा और दीमापुर, नागालैंड का रहने वाला है। गिरफ्तार नागा आतंकवादी सूरज पिता प्रभु प्रसाद ने बिहार पुलिस के समक्ष पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। एसपी और डीएसपी के समक्ष नागा आतंकी सूरज ने बताया है कि रांची के दोनों बैंकों में कैप्टन नीनखान के खाते में कई बार पैसा डाला गया है। यह राशि मुकेश सिंह और संतोष सिंह के द्वारा दिया गया था। यह राशि सिर्फ
नागालैंड से एके-47 समेत बड़े पैमाने पर गोली सप्लायी करने के एवज में उपलब्ध कराया जाता था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है।

ट्रक व फॉर व्हीलर से सप्लाई करता था एके-47 व गोली

स्वीकारोक्ति बयान में नागा आतंकवादी सूरज ने बिहार पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि नागालैंड में एनएससीएन आईएम आतंकवादी संगठन के कैप्टन नीनखान सांगतम उर्फ अखान सांगतम एके-47 और गोली उपलब्ध कराता था। वहीं झारखंड-बिहार में सप्लाई से पूर्व ट्रक व फॉर व्हीलर स्वंय उपलब्ध कराता था। ताकि, रास्ते में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। हथियार और गोली को अच्छे से पैकिंग भी की जाती थी, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न आये।

एके-47 व 10/10 हजार गोली सप्लाई करता था एक बार में
बिहार पुलिस को पूछताछ में आतंकवादी सूरज ने बताया कि अब तक कई बार एके-47 और गोली सप्लाई कर चुका है। सबसे पहले ट्रक से किया था। इसके बाद फॉर व्हीलर से। 4 पीस एके-47 व 10/10 हजार गोली एक-एक बार में सप्लाई करता था। हालांकि, यह गुप्त स्थान की भनक सिर्फ सदस्यों को होती थी। पुलिस पूरी गाड़ी को भी तलाशने के बाद गुप्त स्थान तक नहीं पहुंच सकते थे।

Share.
Exit mobile version