रांची। राज्यपाल रमेश बैस से शुक्रवार को रांची नगर निगम के नए नगर आयुक्त शशि रंजन ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर नगर आयुक्त से शहर की स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा।
वहीँ रांची के नए वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के संदर्भ में बात कही।