रवि

रांची : झारखंड में लोकसभा के 14 सांसदों को केंद्र सरकार की ओर से 140.66 करोड़ का फंड मिला, जिसमें 116.78 करोड़ रुपए क्षेत्र के विकास में खर्च किए गए. फिलहाल खर्च करने के लिए 23.88 करोड़ रुपए बचे हुए हैं. अब तक क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए सांसदों ने 92.68 फीसदी राशि खर्च कर दी है.

निशिकांत व गीता सबसे पीछे

क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए मिले फंड से खर्च करने में सांसद निशिकांत दूबे और गीता कोड़ा सबसे पीछे हैं. निशिकांत दूबे के लिए 2.50 करोड़ रुपए का फंड रिलिज किया गया, जिसमें एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है. वहीं, गीता कोड़ा ने 53.40 फीसदी राशि ही खर्च की है. गीता कोड़ा को 7.28 करोड़ रुपए मिले, जिसमें से वह 3.73 करोड़ रुपए ही खर्च कर पाई हैं.

चार सांसदों ने खर्च की 100 फीसदी राशि

झारखंड के चार सांसदों ने 100 फीसदी से अधिक राशि खर्च की है. इसमें विजय हांसदा ने 122.72 फीसदी राशि खर्च की है. रांची के सांसद संजय सेठ ने 115.72 फीसदी राशि खर्च की है. अर्जुन मुंडा ने 100 फीसदी राशि खर्च की है. वहीं सुनील सोरेन ने 114.68 फीसदी राशि खर्च की है.

किसने खर्च की कितनी राशि

सांसद  : खर्च प्रतिशत

विजय हांसदा : 122.72

संजय सेठ : 115.72

सुनील सोरेन : 114.68

अर्जुन मुंडा : 100

पीएन सिंह : 99

सुदर्शन भगत : 97.72

बीडी राम : 90.68

जयंत सिन्हा : 90.34

चंद्रप्रकाश चौधरी : 88.45

सुनील सिंह : 79.45

अन्नपूर्णा देवी : 79.35

विद्युतवरण महतो : 72.64

गीता कोड़ा : 53.40

निशिकांत दूबे : 00

Share.
Exit mobile version