JoharLive Desk

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को डीसी राय महिमापत रे को पत्र लिखकर बरियातू पहाड़ साईं अस्पताल के आसपास शीघ्र टाउन ऑफ पोस्ट (टीओपी) खोलने की मांग की है।

उन्होंने लिखा है कि राजधानी रांची के बरियातू पहाड़ के आसपास बहुत घनी आबादी है। इस इलाके के लोगों के लिए यही एकमात्र स्थान है, जहां पर लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। इस इलाके के छोटे-छोटे बच्चे यहीं पर खेलने के लिए आते हैं। बरियातू पहाड़ पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। आए दिन इस इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी, छिनतई, मारपीट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं होती रहती है। इस क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो गया है। कुछ अपराधी किस्म के लोग भी इस इलाके में गलत तरीके से अपना नाम बदलकर रह रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। इसके अलावा यहां पर बराबर छेड़खानी की घटनाएं होती रहती है। जिसके कारण यहां के निवासियों में दहशत का माहौल है। इसलिए यथाशीघ्र यहां पर टीओपी का निर्माण कराया जाए। ताकि इस क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके और यहां के लोग भयमुक्त वातावरण में रह सके।

Share.
Exit mobile version