रांची : सांसद श्री संजय सेठ दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट से सीधे मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और संकट मोचन हनुमान से रांची शहर को हर संकट से बचाने के लिए प्रार्थना किया।

इस दौरान सांसद श्री सेठ ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और उपद्रव के दौरान हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्य पुजारी महंत जी से बात की। अन्य पुजारियों से बातचीत कर उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस दिन घटना में मंदिर में जो कुछ हुआ उसे विस्तार पूर्वक समझा।

सांसद ने कहा कि रांची शहर शुरू से ही शांतिपूर्ण शहर रहा है। उन्होंने संकट मोचन हनुमान से रांची को हर संकट से उबारने के लिए प्रार्थना किया है। मंदिर में हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत हुआ। यह हमारी आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया गया है। प्रशासन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।