रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के न्यू साके टोली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक घर में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने 58 वर्षीय रेणुका सिन्हा के साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 28 फरवरी की रात हुई थी, जब तीन अपराधी रेणुका सिन्हा के घर में घुस गए थे। उन्होंने घर में रखे गहने और मोबाइल लूट लिए थे। रेणुका सिन्हा और उनकी 26 वर्षीय बेटी ने इसका विरोध किया था, जिस पर अपराधियों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस ने दोनों को रिम्स में भर्ती कराया था, लेकिन परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान रेणुका सिन्हा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।मामले में रेणुका सिन्हा की बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
Read also: रांची पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन गुर्गे को दबोचा
Read also:CCL रांची की सहायक प्रबंधक सुप्रिया रानी ने DU से PhD पूरी की
Read also: Breaking रांची आने के दौरान पलामू में एनकाउंटर, मारा गया अमन साहू
Read also:रांची कांटा टोली पुल पास लगी आग, जानें पूरी वारदात…