झारखंड: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी का मुद्दा उठाया गया। भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सरकार से सवाल किया कि राज्य में पुलिस बल की कमी के कारण अपराध की दर लगातार बढ़ रही है और पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री योगेन्द्र महतो ने जवाब दिया कि पुलिस बल की संख्या कम नहीं, बल्कि अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 4919 पुलिस पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा किया जाएगा।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आठ घंटे से अधिक ड्यूटी केवल विशेष परिस्थितियों में ली जाती है, जब विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। आमतौर पर पुलिसकर्मियों से आठ घंटे ही काम लिया जाता है।
भर्ती प्रक्रिया में देरी पर शत्रुघ्न महतो ने उठाया सवाल। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह कब पूरी होगी? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि हाल ही में उत्पाद (एक्साइज) सिपाही की भर्ती प्रक्रिया में एक दुःखद घटना घटी, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई थी। इसके बाद कैबिनेट ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।
झारखंड सरकार जल्द ही पुलिस बल में कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने जा रही है। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में कुछ समय की देरी हुई है, लेकिन सरकार ने इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
Read also: झारखंड में बनेंगे 4 ग्लास ब्रिज ,बढ़ेगा पर्यटन अनुभव…
Read also: झारखंड वासियों को मिलेगी बारिश से राहत, फिर चढ़ेगा पारा
Read also: झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती