Joharlive Team

रांची : झारखंड में लगातार पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से आम लोग तबाह हंै।  वहीं एक तरफ बारिश किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाई है तो दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। शहर में हर तरफ जलभराव का नजारा दिख रहा है। सड़कें कीचड़ से सनी पड़ी हैं। जनजीवन कुछ देर के लिए बारिश छूटने के बाद ही सहज हो पा रहा है। रांची में मूसलधार बारिश हुई। लगातार बारिश से राज्य के कई नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी तीन दिनों तक एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि एक अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।
अपने अंतिम दिनों में मानसून ने खूब तबाही मचाई है। पिछले पांच दिनों झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि वर्षा रूक रूक कर हो रही थी। लेकिन रात आठ बजे मूसलाधार बारिश हो रही है। पिछले इन पांच दिनों इस मानसून का रिकॉर्ड बरसात हुई है। पांच दिनों 96 मिमी बारिश हुई है। बारिश ने खूब तबाही मचाई है। छोटे-बड़े करीब दर्जन पुल और पुलिया धाराशायी हो गए हैं और कई कच्ची एवं पक्की सड़कों को पानी ने खंडहर दिया है। कुछ नदियों पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण सौ से अधिक गांव टापू बन गए हैं। इन गांवों का संपर्क जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों से पूरी तरह से कट गया है।

कान्हाचट्टी प्रखंड में बड़की नदी पर बना पुल ध्वस्त

कान्हाचट्टी प्रखंड में बड़की नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। कुंदा को पांकी से जोड़ने वाल पुल भी ध्वस्त हो गया है।  जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कई नदियां उफान पर है। करीब सौ से अधिक घर ध्वस्त हो गए हैं। जिसमें निवास करने वाले परिवार बेघर हो गए।

हजारीबाग में बारिश से से शहर अस्त-व्यस्त

हजारीबाग में लगातार बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। हजारीबाग के सुरेश कॉलोनी, धीरेन पुरी, आनंदपुरी, मतवारी, दीपू गढ़ा समेत कई मोहल्लों में बिजली गायब है। लगातार बारिश से जबरा फीडर में खराबी आ गई है।

गिरिडीह में भारी बारिश से पुल व सड़कें धंसी

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। करीब आधा दर्जन से अधिक पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि पेड़ गिरने से बिरनी में रांची-देवघर मार्ग दो घंटे तक जाम रहा। बिरनी, गांडेय एवं राजधनवार में एक दर्जन से अधिक मिट्टी के घर धंस गए। बराकर एवं उसरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। राजधनवार का पहाड़पुर पल धंसने से दजर्नों गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है।

धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में घुसा पानी

धनबाद के  पीएमसीएच अस्पताल के निचले तले के वार्ड में पानी घुस गया। इससे मरीज और अस्पताल कमर्चारी काफी परेशान हो गए। बरटांड़ के एशियन जालान अस्पताल में भी बारिश का पानी घुस गया। पानी से धनबाद के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। धैया, जय प्रकाश नगर, पुराना बाजार, सरायढेला, वासेपुर समेत कई इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर, बोकारो में भी लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर मंदिर क्षेत्र का तांत्रिक घाट डूबा

रामगढ़ जिले  में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले के कई क्षेत्रों में वज्रपात होने से कई लोग घायल हो गये। बारिश से कई नदियां उफान पर है। वहीं रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दामोदर भैरवी संगम स्थल पर जलस्तर काफी बढ़ चुका है। शनिवार को भी मंदिर क्षेत्र के तांत्रिक घाट पूरी तरह से डूब गया है और लगातार बारिश होने से भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। छिन्नमस्तिका मंदिर के बली स्थल तक जलस्तर पहुंचने की स्थिति बन गई है। उधर मंदिर न्यास समिति के लोगों द्वारा मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को हिदायत दी गई है कि मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए भैरवी नदी के ऊपरी हिस्से में बने पुल से आवागमन करें। इधर पतरातु डेम में भी जलस्तर बढ़ जाने की बात बताई जा रही है।

Share.
Exit mobile version