नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा हुई है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाएगा.

पद्म भूषण से राष्ट्रपति ने भी किया था सम्मानित

यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 8 अक्टूबर 2024 को प्रदान किया जाएगा. मंत्री ने एक्स पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में आईकॉनिक योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है.” कुछ महीने पहले, मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था, जिसे उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया. उस समय उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा था कि यह पुरस्कार उनके लिए अप्रत्याशित था.

https://x.com/AshwiniVaishnaw/status/1840609074041225415

मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म मृगया से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. उन्होंने अब तक 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें डिस्को डांसर, जंग, अग्निपथ, गुंडा, और कसम पैदा करने वाले की जैसी सफल फिल्में शामिल हैं. उनका गाना डिस्को डांसर आज भी पार्टीयों में बजता है, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है. यह पुरस्कार मिथुन चक्रवर्ती के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान का एक महत्वपूर्ण मान्यता है.

Also Read: सुनीता विलियम्स की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं, अंतरिक्ष में पहुंचा स्पेसक्राफ्ट

Share.
Exit mobile version