China/Shijiazhuang : उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस आगलगी में अब तक लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तीन बजे तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने झुलसे लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि चीन में ऐसा ही हादसा 19 साल पहले हुआ था। शिन्हुआ के अनुसार, उत्तर-पूर्व चीन में एक चार मंजिला अस्पताल में लगी आग से बचने के लिए हजारों मरीज खिड़कियों से कूद गए थे। इस दौरान कम से कम 39 लोग मारे गए।
Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : RBI ने 0.25 फीसदी घटाया रेपो रेट, लोन की ब्याज दर हो सकती है सस्ती!
Also Read : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया नया टाइम टेबल, इन शहरों के लिए 3 फ्लाइटें बंद
Also Read : 26/11 आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा आज लाया जाएगा भारत
Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 09 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : डुमरी विधायक जयराम महतो को चाहिए Z कैटेगरी की सुरक्षा, गृह मंत्री को लिखा पत्र..