JoharLive Team

धनसार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। अपराधियों ने विश्वकर्मा परियोजना स्थित सीएचपी के पास मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) की ट्रांसपोर्टिग बंद करने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दहशत फैलाया। दो की संख्या में आये अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। दहशत फैलाने के बाद जब रंगदारी वसूलने वाले चले गए तो पुलिस पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा मिले। इन खोखों की गिनती कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।
बीसीसीएल के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में अचानक गोली चलने से दहशत फैल गई। तीन राउंड गोली कोयला लदे हाइवा पर चलाई गई। चालक तेजी से हाइवा लेकर भाग गया। दोनों बदमाशों ने हवा मे पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर धनसार पुलिस व सीआइएसएफ के जवान पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। फाय¨रग के बाद बदमाशों के दहशत से कोयला ट्रांसपोíटंग ठप है। लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ट्रांसपोíटंग वाहन चालकों ने बताया कि दो युवक हाथ में हथियार लेकर परियोजना मार्ग पर पहुंचे। हाइवा चालकों को वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दिया। अपराधियों ने एक के बाद एक तीन चक्र गोलियां चलाई। परियोजना डिस्पैच के समीप वाहनों की लंबी कतार लग गई हैं। गोली किसने चलाई अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। धनसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ट्रांसपोर्टिंग का काम लेने को हुई फायरिंग: एमपीएल चलने से किसका नुकसान है। गोली चलाने वाले कौन थे। यह सपष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा परियोजना में जीटीएस व एमपीएल की कोयला ट्रांसपोíटंग हाइवा के माध्यम से की जाती है। क्षेत्र में चर्चा है कि बदमाश यहां अलग ट्रांसपोर्टिग कार्य लेना चाहते हैं।


घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। गोली किसने चलाई है। यह स्पष्ट नहीं है। शिकायत मिलने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

  • भिखारी राम, धनसार थाना प्रभारी
Share.
Exit mobile version