Ranchi : रविवार को रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि आज यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी. ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, जो आम तौर पर 17:15 बजे रवाना होती है, अब आज रात 19:45 बजे प्रस्थान करेगी.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बदलाव का कारण लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से हुआ है. यात्री कृपया अपनी यात्रा की योजना में इस बदलाव का ध्यान रखें.
इसके अलावा, जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) और आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस (12816) ट्रेनें 2 और 3 फरवरी 2025 को क्रमशः रद्द रहेंगी. इसके अलावा, आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (22806) ट्रेन भी 3 फरवरी को रद्द होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा की तिथि से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जांच करें.
ALSO READ : कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो सहित कई लोगों ने थामा AJSU का दामन
ALSO READ : U19 Women’s T20 : साउथ अफ्रीका की धज्जियां उड़ा भारत फिर बना वर्ल्ड चैंपियन
ALSO READ : पूर्णिया से महाकुंभ जा रही बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री
ALSO READ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी रांची, कब और क्यों… जानिये
ALSO READ : सोनिया गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति को कहा था ‘Poor Lady’