Joharlive Team
रांची। योग दिवस के मौके पर रविवार को झारखंड में भी लाेगों ने अपने घरों में रहकर योगाभ्यास किया। हालांकि कई लोग खाली मैदान में भी योग करते दिखे, पर उन्होंने पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद सांसद पीएन सिंह व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी अपने आवास पर ही योग किया।

कई संगठनों ने रविवार को ऑनलाइन योग दिवस का आयोजन किया। 6वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ही है ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’। लोग घरों में योग गुरुओं के ऑनलाइन निर्देश के अनुसार योगाभ्यास किया।