Joharlive Team

रांची। सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। उनमें राज्य परियोजना निदेशक भुजेन्द्र बास्की को स्थानांतरित करते हुए ऊर्जा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
बास्की अपने कार्यों के साथ राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसके अलावा विजय कुमार मुंजनी को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव, अभय कुमार सिन्हा को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिर्वतन विभाग का संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार को माडा का प्रबंध निदेशक, राजीव रंजन को मंत्रिमंडल और निगरानी विभाग का संयुक्त सचिव, विल्सन भेंगरा को गिरिडीह का अपर समाहर्त्ता,राजेश कुमार को स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग का उप सचिव, दीपक कुमार को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का उप सचिव, मतियश विजय टोप्पो को कल्याण विभाग पलामू का उपनिदेशक, जॉर्ज कुमार को झारखंड राज्य आवास बोर्ड का सचिव, विजय कुमार को रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी,संजीव कुमार लाल को संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम का आप्त सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए उनको उसी स्थान पर नियुक्त किया गया है, जहां वह पहले से हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्यभाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Share.
Exit mobile version