Ranchi : झारखंड की राजधानी का अधिकतम तापमान बीते दिन शुक्रवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है. राज्य में सरायकेला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी-मार्च में मौसम में इस प्रकार के बदलाव से आगामी माह में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती उत्तर भागों में बारिश के आसार हैं. वहीं, शेष इलाकों में बादल छाए रहेंगे. अगले तीन दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.
इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में एक लो प्रेशर सिस्टम का निर्माण हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ और झारखंड पर बहुत कम पड़ने की संभावना है. दिल्ली में शाम के समय बारिश की शुरुआत हुई है. इस ठंडी हवा का असर तीन दिनों बाद झारखंड में सुबह और शाम को महसूस किया जा सकता है.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) :
- रांची: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 15.0
- जमशेदपुर: अधिकतम 34.8, न्यूनतम 16.0
- मेदिनीनगर: अधिकतम 33.7, न्यूनतम 14.8
- बोकारो: अधिकतम 34.1, न्यूनतम 14.1
- चाईबासा: अधिकतम 34.8, न्यूनतम 15.0
- सरायकेला: अधिकतम 37.0, न्यूनतम 16.6
- चतरा: अधिकतम 31.7, न्यूनतम 13.4
- देवघर: अधिकतम 31.0, न्यूनतम 14.9
- गढ़वा: अधिकतम 31.7, न्यूनतम 13.4
Also Read : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, राहुल मुर्मू टीम हुई विजयी
Also Read : कुख्यात मयंक सिंह ने राजा अंसारी को अमन साहू गैंग से निकाला
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 01 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : DGP अनुराग गुप्ता को CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
Also Read : राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : CM हेमंत सोरेन